सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
इटावा औरैया, जून 4 -- इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के जसोहन गांव निवासी 31 वर्षीय राहुल कुमार जाटव पुत्र रविंद्र प्रकाश दो जून को बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सिविल लाइन क्षेत्र में किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान राहुल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.