सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद भी ठगे पांच लाख, शव बाहर निकाला तो बवाल
बदायूं, जुलाई 30 -- बदायूं, संवाददाता। शहर के एक अस्पताल में मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने का मामला सामने आया है। ऐसा नहीं कि इस अस्पताल में यह पहली वारदात हो यहां हर साल कोई न कोई मानवीय संवेदनाओें को झकझोरने वाली कहानी सामने आती रहती है। इस बार सड़क हादसे में घायल युवक के सिर में गंभीर चोट बताकर उसको भर्ती किया गया। युवक के सिर का ऑपरेशन कर उसको सही करने का दावा भी किया गया। इसके बाद उसकी लाश को अस्पताल से बाहर निकालते हुए कहा गया कि आप अपने मरीज को कहीं और दिखा लो। युवक के परिजनों ने देखा कि उसका सिर खुला है और पहले ही उसकी मौत हो चुकी है तो उन्होंने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों पर पथराव भी किया गया। देर रात तीन थानों की पुलिस लेकर सीओ सिटी भी पहुंचे। इसके बाद स्थिति को काबू में किया गया।
घटनाक्रम सिविल लाइंस थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.