इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- बसरेहर, संवाददाता। चौबिया थाना क्षेत्र में ग्वालियर-बरेली हाईवे पर चौपला के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बसरेहर सीएचसी के डॉक्टर और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। 19 अप्रैल को एक ऑटो में सवार 28 वर्षीय बृजेन्द्र कुमार पुत्र जवाहर लाल निवासी लुखरिया थाना एलाऊ मैनपुरी अपने भतीजे सूर्यांश के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए अकबरपुर जा रहे थे। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बृजेन्द्र के पेट में गंभीर चोटें आईं और उनका हाथ भी फ्रैक्चर हो गया, जबकि सूर्यांश का पैर टूट गया। यह भी पढ़ें- एंबुलेंस मांगती रही पेट्रोल, पंप वाले ने किया इनकार; अस्पताल पहुंचने से पहले ही म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.