मेरठ, मई 1 -- नगर के हस्तिनापुर रोड पर 26 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी गुरुवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब दोनों युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है। मवाना के हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर के समीप 26 अप्रैल को बाइक सवार दो युवक नीलगाय से टकरा गए थे। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी शुभम पाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह भी पढ़ें- सड़क जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो परिजनों ने हादसे को नीलगाय से नहीं बल्कि रोडवेज बस से टक्कर होना बताया। इ...