घाटशिला, मार्च 21 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा फ्लाईओवर के समीप बीती शुक्रवार की देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल कोकमारा निवासी 31 वर्षीय दीपक पैड़ा की बारीपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कोकमारा गांव निवासी दीपक पैड़ा बीती रात अपनी बाइक के साथ कालियाडिंगा फ्लाईओवर के पास स्थित निशि होटल के समीप सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर पड़े।वहीं दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल दीपक को बहरागोड़ा सीएचसी पहुँचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.