साहिबगंज, मई 19 -- राजमहल। सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शहर के बर्मन कॉलोनी निवासी सुकुमार बर्मन के पुत्र जय बर्मन (24) पिछले 10 मई को देर रात पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत गाजोल के पास सिलीगुड़ी कोलकाता मुख्य मार्ग पर में एक यात्री बस और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की टक्कर में स्कार्पियो चालक जय बर्मन सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जय बर्मन का इलाज पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर एक निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग 10:30 बजे अचानक उनकी ज्यादा तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। मृतक के बड़े भाई सुजय बर्मन ने बताया कि पोस्टमार्टम सहित कागजी प्रक्रिया पूरी कर बुधवार को शाम तक शव पै...