औरैया, जनवरी 3 -- चौकी क्षेत्र के याकूबपुर कस्बे के पास शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल गणेश की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल युवक की बाइक में एक बेकाबू कार ने टक्कर मार दी थी। घटना के समय गणेश अपने निवास गांव निवादा से घर लौट रहे थे। टक्कर लगने के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बेला थाना प्रभारी निरीक्षक गंगादास गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के जरिए घायल गणेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां से बाद में कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल हैलट रेफर कर दिया गया। कानपुर में उपचार के दौरान गणेश ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक गंगादास गौतम ने बताया कि ह...