सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 29 -- पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र में 14 अगस्त को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक मुकेश कुमार की 20 अगस्त को उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम कबूलपुर निवासी तौलेराम ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उनका पुत्र मुकेश कुमार बाइक से घर जा रहा था। शाम करीब छह बजे बरखेड़ा से निकलकर गोपी कॉलोनी के पास पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश और उसके साथ मौजूद सुमित घायल हो गए। डायल-112 पुलिस ने दोनों को बरखेड़ा सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर मुकेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन सुधार न होने पर परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान 20 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.