रामपुर, जनवरी 8 -- थाना क्षेत्र के मिलक बिचौला गांव निवासी हुस्न जहां ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि तीस दिसंबर की शाम करीब साढे पांच बजे उसके पति ताहिर मजदूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। नैनीताल हाईवे पर कोयला टोल के पास पहुंचते ही सामने की ओर से आ रही एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। ग्रामीणों की सूचना के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया था। दिल्ली में इलाज के दौरान मंगलवार को उसके पति की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...