हरदोई, मार्च 6 -- माधौगंज, संवाददाता। कस्बे के पश्चिमी पटेल नगर निवासी मुनीम की सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और होली की खुशियां मातम में बदल गईं। कुलदीप (38) बुधवार को होली खेलने के बाद अपने साथियों शिवम और गोलू के साथ बाइक से शेखनपुर स्थित शारदा नहर पुल पर नहाने गए थे। वहां से वापस लौटते समय क्योटी-ख्वाजगीपुर मार्ग मोड़ के पास उनकी बाइक की किसी वाहन से टक्कर हो गई। इसमें तीनों साथी घायल हो गए। घटना के बाद सभी घर लौट आए। गुरुवार तड़के करीब चार बजे कुलदीप की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शादी वर्ष 2012 में फर्रुखाबाद निवासी कोमल से हुई थी। उनका पुत्र अंश कुशवाहा ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.