गया, जून 3 -- आमस प्रखंड की अकौना पंचायत के कोरमथु टोला लक्षना निवासी नरेश मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। वह पिछले तीन दिनों से अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। शिक्षक पिंकु यादव और ग्रामीण साजन कुमार ने बताया कि नरेश बढ़ई का काम करते थे। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम वह अपने बड़े बेटे बबलू कुमार और अन्य साथियों के साथ शेरघाटी के कलंदरा गांव से काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक के सामने एक बछड़ा आ गया। संतुलन बिगड़ने से नरेश बाइक से पीछे गिर गए। उनके हाथ में कटर मशीन थी और गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई। उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के रिम्...