बिजनौर, दिसम्बर 23 -- सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा तहसील के गांव शरीफनगर योगजीत सिंह द्वारा बहिन की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि बीती 12 दिसंबर को वह भूतपुरी स्थित बहिन गीता की ससुराल से उसको बाइक शरीफनगर लेकर आ रहा था। इस दौरान स्टोन क्रेशर के समीप पहुंचते ही अन्य चालक ने वाहन को लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बहिन गीता गम्भीर रूप से घायल हो गई तथा वह स्वयं चोटिल हो गया। चालक वाहन सहित घटना स्थल से फरार हो गया था। बहिन गीता को भूतपुरी स्थित पृथ्वीराज सिंह निजी अस्पताल में दिखाया गया। चिकित्सक द्वारा गम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.