देवरिया, मई 3 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बरियारपुर चौराहे पर शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल आठ वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया और धरना-प्रदर्शन किया। विधायक, पुलिस व जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए और सड़क से हटे। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ दलपीठनी किन्नू टोला निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा का आठ वर्षीय पुत्र शिव विश्वकर्मा शुक्रवार शाम किसी काम से बरियारपुर चौराहा पर गया था। इसी दौरान बाइक ने टक्कर मार दिया। यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज -मुंगेर मुख्य सड़क पर शव रख किया जाम हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भागने लगा। यह देख लोगों ने दौड़ाकर रतनपुरा निवासी बाइक सवार युवक पक...