सुपौल, अगस्त 6 -- सरायगढ़, निज संवाददाता एनएच 27 पर बीते करीब 10 दिनों पहले एक बालक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे इलाज के लिए नेपाल के अस्पताल में भर्ती कराया था। इधर, इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने बुधवार दोपहर पिपरा खुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव के पास एनएच 27 जाम कर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Supaul News: हादसे में घायल युवक की मौत को ले परिजनों ने जाम किया एनएचघटना का विवरण बता दें कि बीते 27 जुलाई को पिपरा खुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव के पास एनएच 27 पर एक बस की ठोकर से नारायणपुर गांव के वार्ड 8 निवासी श्याम सुंदर मंडल के 16 वर्षीय बालक संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों के सहयोग से संतोष कुमार को रेफरल अस्पताल सिमराही में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभ...