सड़क हादसे में घायल बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत
पीलीभीत, सितम्बर 5 -- अमरिया। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज निवासी मृतक के भाई सुशान्त मंडल ने बताया कि उसका भाई कपिल बाइक से 27 अगस्त को एक मजदूर को छोड़कर घर लौट रहा था। थाना अमरिया क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर माधौपुर चौराहे के पास तेज गति और लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल पीलीभीत ले गए, जहां हालत में सुधार न होने पर रुद्रपुर के मेडसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स रेफर किया। उपचार के दौरान कपिल की मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.