हरदोई, मार्च 8 -- पिहानी, संवाददाता। सड़क हादसे में घायल बर्तन व्यापारी की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मोहल्ला मिश्राना निवासी अभय गुप्ता 25 गुरुवार को अपनी पत्नी खुशी गुप्ता को दवा दिलाने के लिए ऑटो से हरदोई जा रहे थे। पूराबहादुर के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अभय गुप्ता के चाचा रमेश गुप्ता के अनुसार इलाज के दौरान अभय ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी खुशी का इलाज जारी है। बताया जाता है कि करीब पांच वर्ष पहले पिता क...