गोपालगंज, अप्रैल 19 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी श्याम गांव के समीप करीब 20 दिन पहले हुए सड़क हादसे में पांच वर्षीया आलिया गंभीर रूप से घायल हो गई। वह गांव के साकिर हुसैन की पुत्री है। घटना उस समय हुई जब बच्ची घर से पास के बाजार मिठाई लेने गई थी। लौटते समय एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे गोपालगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। वर्तमान में गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर घायल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा और बा...