कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर, संवाददाता। नौबस्ता में पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल फैक्ट्री कर्मी 44 वर्षीय अरविंद सोनी की मंगलवार को हैलट अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी। पनकी पड़ाव निवासी अरविंद सोनी दादा नगर फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार में 40 वर्षीय पत्नी कलावती और दो बच्चे पूजा व गोलू हैं। परिजन ने बताया कि कलावती अस्वस्थ थी। उनका इलाज उन्नाव से चल रहा था। गुरुवार को दम्पति उन्नाव दवा लेने गए थे। जहां से लौटते वक्त शाम को नौबस्ता चौराहा पर डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके पत्नी कलावती की मौके पर ही मौत हो गई। नौबस्ता थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...