लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- पसगवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पूर्व प्रधान की तीन दिन पूर्व सड़क दुघटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं मृतक के घायल बेटे का उपचार जारी है। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव पतवन निवासी पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह अपने बेटे श्याम प्रताप के साथ बाइक से शाहजहांपुर की रोजा मंडी जा रहे थे। जहां उनका गेंहू बिक्री के लिए पहले ही जा चुका था। बताया जाता है कि नेशनल हाइवे पर बरतारा कस्बे के निकट पीछे से जा रहे एक टैंकर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठे मुन्ना सिंह को गंभीर चोट आई थी। दोनों घायलों को मेडिकल कालेज शाहजहांपुर ले जाया गया । जहां से गंभीर स्थिति में मुन्ना सिंह को बरेली रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह अस्...