बिजनौर, मई 22 -- बिजनौर से किरतपुर के बीच फोर लेन हाईवे पर बुधवार को बाइक सवार दंपति को किसी अनियंत्रित अज्ञात कार चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दोनों पति-पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार को किरतपुर थाने आए और हंगामा करते हुए कार चालक को पकड़ने एवं मृतक के बच्चों को मुआवजे की मांग करने लगे। गांव मिर्जापुर हाजीपुर निवासी सोनू कश्यप और उसकी पत्नी रीना बिजनौर से किरतपुर होते हुए अपने अपने गांव आ रहे थे। सोनु कश्यप की शुक्रवार को ही उपचार के दौरान मौत हो गई थी। गुरुवार की देर रात्रि मृतक सोनू कश्यप की पत्नी रीना की भी इलाज के दौरान मौत होने से गांव में शोक व्याप्त हो गया। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल शुक्रवार को मृतका रीना के स्वजन अनीता, ऋतू, संगीता, सरला, ओमवती, भोली, ल...