सड़क हादसे में घायल पंप संचालक ने दम तोड़ा
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मीनापुर। मानकपुर के समीप 15 दिन पहले ट्रक की चपेट में आने से जख्मी झिटकहियां निवासी संजय सिंह (60) की रविवार को मौत हो गई। उन्हें पटना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पेट्रोल पंप के संचालक थे। बाइक से शहर जाने के दौरान ट्रक ने ठोकर मार दी थी। मौत की खबर सुनकर पत्नी बबीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। भाई कामेश्वर सिंह, तारकेश्वर सिंह, पप्पू सिंह, धनंजय कुमार घटना से स्तब्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.