गाजीपुर, फरवरी 23 -- जमानियां (गाजीपुर)। यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा देने जा रहा छात्र सड़क हादसे में घायल हो गया। इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के बेटावर खुर्द निवासी 10वीं की छात्र संदीप कुशवाहा पुत्र सुखदेव सिंह परीक्षा देने गोहदा जा रहा था। छात्र आमने-सामने किसी वाहन से जोरदार भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को लोगों ने इलाज के लिए भर्ती कराया। लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...