बदायूं, अप्रैल 2 -- बरेली-मथुरा हाईवे पर बस और पिकअप की टक्कर में घायल तीसरे मजदूर महेश पाल की भी इलाज के दौरान निजी अस्पताल मौत हो गई। हादसे में अब मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। बुधवार देर शाम परिजन शव लेकर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरेली-मथुरा हाईवे पर मंगलवार सुबह जयपुर से बरेली जा रही डबल डेकर बस ने हाईवे चौड़ीकरण कार्य में लगे मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप में दहेमूं गांव के पास टक्कर मार दी थी। हादसे में पिकअप चालक दुर्गेश निवासी गांव सावंती नगला और लेबर सुपरवाइजर दिनेश चौधरी निवासी जनपद अलवर राजस्थान की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घायलों में बरेली जनपद के थाना आंवला क्षेत्र के गांव नंदगांव निवासी महेश पाल ...