फतेहपुर, फरवरी 25 -- जहानाबाद। क्षेत्र के मंगलपुर टकौली गांव निवासी 35 वर्षीय विवेक कुमार सचान की सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान चौथे दिन मौत हो गई। वर्ष 2013 में भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए विवेक वर्तमान में पश्चिम बंगाल में तैनात थे। 22 फरवरी को वह अवकाश पर घर आ रहे थे। कानपुर-पतारा मार्ग पर एक डंफर ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर पड़े और पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें पहले रीजेंसी अस्पताल, फिर सेवन एयर फोर्स हॉस्पिटल कानपुर में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मां प्रभा देवी, पत्नी शिल्पी सचान और ढाई वर्षीय पुत्र सात्विक का रो-रोकर हाल बेहाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...