देवघर, जुलाई 6 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधरीगादर-कोयरीडीह सड़क पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल जेसीबी चालक की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी जोरमो गांव निवासी अंजली देवी ने थाना में आवेदन देकर घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई है। अंजली देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पति शुक्रवार सुबह जेसीबी मशीन चलाने के लिए बिहार के लाहावन गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि अंधरीगादर-कोयरीडीह सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि करीब डेढ़ ...