गुमला, फरवरी 26 -- गुमला। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरंगी जामटोली के समीप सड़क हादसे में घायल कचापारा निवासी 55 वर्षीय विष्णु भगत की इलाज के दौरान बुधवार रात सदर अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम विष्णु भगत टीवीएस बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान डीजे साउंड लदा वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.