इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- भरथना। भैंसाई मार्ग पर सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान सातवें दिन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। साम्हों गांव निवासी 45 वर्षीय सदन सिंह पुत्र रामू 21 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भैंसाई रोड पर वह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। हादसे की सूचना पर उनके पुत्र प्रशांत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सातवें दिन सदन सिंह ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...