सड़क हादसे में घायल किसान ने तोड़ा दम
हरदोई, जून 7 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के जयराज पुर निवासी 40 वर्षीय खलील खेती-किसानी के साथ कपड़ा सिलाई कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ माह से बीमार चल रहा था और दो दिन पहले इलाज के लिए लखनऊ गया था। वहां से दवा लेकर वह कार से हरदोई वापस लौट रहा था। इसी दौरान लखनऊ-हरदोई मार्ग पर बघौली थाना क्षेत्र के खजुरमई तिराहे के पास सामने से आ रही एक डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार कई लोग घायल हो गए, जिनमें खलील भी गंभीर रूप से घायल था। यह भी पढ़ें- सड़क पार करते समय कार की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान खलील ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.