शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- गेहूं बेचकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना गुनदा गांव की है। शुक्रवार को टिंकू ट्रैक्टर-ट्रॉली से गेहूं बेचकर लौट रहा था। कलान-विक्रमपुर रोड पर पानी पीने के लिए सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बदायूं ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। यह भी पढ़ें- सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, कार्रवाई की मांग पर शव रखकर किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.