कन्नौज, सितम्बर 4 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़ कानपुर नेशनल हाईवे पर गंगधरापुर के निकट हुई मार्ग दुर्घटना में घायल किसान की डेढ़ माह बाद उपचार के दौरान मौत हो गई । पीड़ित पुत्र ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है ।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । गांव सहिल्लापुर निवासी अरुण सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 21 जून की शाम करीब 5:30 बजे अरुण सिंह अपने पिता राकेश सिंह के साथ मोटरसाइकिल से कन्नौज से घर लौट रहे थे। गंगधरापुर गांव के सामने गुप्ता होटल के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अरुण सिंह को मामूली चोटें आईं, जबकि उनके पिता राकेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल राकेश सिंह को पहले जिला अस्पताल कन्नौज ले जाया गया।...