जौनपुर, जून 9 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव के पास गुरुवार को चार पहिया वाहन और ऑटो की आमने सामने हुई टक्कर में घायल 13 वर्षीय किशोरी अंजली की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। अभी गंभीर रूप से घायल उसकी दो सगी बहनों का इलाज चल रहा है। बरसठी थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी 18 वर्षीय खुशबू, 15 वर्षीय खुशी, 13 वर्षीय अंजली किराए की ऑटो से गोपालापुर थाना नेवढ़िया स्थित अपने ननिहाल से महुआरी अपने घर जा रही थी। वह जैसे ही बंधवा जमालापुर सड़क पर गनेशपुर गांव के पास पहुंची विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी से आमने सामने टक्कर हो गयी। यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से किशोरी की गई जान, कोहराम टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे करीब छह फीट नीचे खेत मे जा गिरे। ऑटो में बैठी सगी बहनें और जमालापुर निवा...