नवादा, जनवरी 3 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में सड़क हादसे में घायल एक अन्य युवक ने गुरुवार की देर रात करीब 2:30 बजे दम तोड़ दिया। उसका नवादा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतक 19 वर्षीय विक्रम कुमार नगर थाना क्षेत्र के मंगर बिगहा इलाके के कैलाश यादव का बेटा था। वह गुरुवार को एनएच-20 पर हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे घटनास्थल के समीप के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर दो हो गयी है। इससे पूर्व गुरुवार को एक अन्य युवक की मौत हो गयी थी। मृतक 22 वर्षीय हिमांशु कुमार नगर थाना क्षेत्र के राम नगर इलाके के शिव पूजन सिंह का बेटा था। मामला एनएच-20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केना मोड़ पर माधो बिगहा गांव के समीप गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे की है। तीन ...