काशीपुर, जून 26 -- काशीपुर। सड़क हादसे में घायल एक अज्ञात युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार करीब तीन दिन पहले कुछ लोग घायल युवक को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर चले गए थे। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन गुरुवार की रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...