गुमला, अप्रैल 6 -- गुमला। पालकोट थाना क्षेत्र के सतखारी किंदिरकेला निवासी 60 वर्षीय दुर्गा एक्का सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार देर शाम की है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दुर्गा एक्का अपनी मोपेड से लौवाकेरा बाजार गया था । शाम को घर लौटने के दौरान नागपुर मोड़ के पास उनकी मोपेड अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर पड़े। जिससे उसे गंभीर चोट आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...