फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- नवाबगंज । नवाबगंज फर्रुखाबाद रोड पर सोमवार दोपहर सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में कार ने मारी बाइक में टक्कर मार दी । अनियंत्रित कार पेट्रोल टंकी की दीवार को तोड़ती हुई सड़क किनारे खेत में उतर गई । चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। महिलाओं ने शव को जबरन उठाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। घटना के विरोध में डेढ़ घंटे तक मुख्य रोड पर शव रखकर विरोध जताया गया। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने पहुंचकर जाम खुलवाया । हईपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रिंकू अपने 12 वर्षीय पुत्र शिवदीप के साथ बाइक से घर से नवाबगंज जा रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत, सड़क जाम मुख्य रोड पर गांव बेग के निकट पहुंचते ही सड़क के किनारे खेत से अचानक सड़क पर आए ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में...