कुशीनगर, मार्च 11 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद।थाना क्षेत्र में सोमवार की देर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को सुबह उसकी पहचान हुई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।थाना क्षेत्र के मंगलपुर निवासी राजू सिंह (42) पुत्र त्रिवेणी सिंह अपनी बहन के घर पकडिहवा (भैंसहा) में रहकर मकान बनवा रहे थे। बताया जाता है कि सोमवार की देर रात वह घर से बाहर निकले थे। पकवा इनार चौराहा पर सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।कुशीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया भेजवाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.