मुजफ्फर नगर, जून 21 -- खतौली शनिवार की शाम को जीटी रोड पर बाइक और स्कूटी की हुई भिड़ंत में बाइक सवार किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया।सिखेड़ा थाना क्षेत्र के धंधेड़ा गांव निवासी नीशू पुत्र मुनेश अपने गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर कृष्णा पुत्र धर्मवीर के साथ बाइक से खतौली थाना क्षेत्र के गांव जंधेडी रिश्तेदारी में गया थे। शाम को घर लौटते समय जीटी रोड पर नगर कॉलोनी के पास पहुंचे तो अचानक गली से निकली स्कूटी से बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दोनों घायल हो गए। सड़क पर पड़े घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर घायल निशु को मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल में पहुंचते ही निशू की भी मौत हो गई। पुलिस ने घटना...