देवघर, अप्रैल 19 -- सारठ,प्रतिनिधि। सारठ-पालोजोरी सड़क पर मलिकडंगाल के पास शनिवार देर शाम सड़क हादसे में मिश्राडीह निवासी युवक के मौत को लेकर रविवार को परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर सारठ चितरा सड़क जाम कर दिया। इधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुच कर सड़क पर लगे जाम को हटवा दिया। इस दौरान करीब 10 मिनट तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। मौके पर थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने अंचल अधिकारी कृष्णचंद्र सिंह मुंडा व प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह तथा स्थानीय विधायक उदयशंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को फोन करके मामले की जानकारी दी और मुआवजे के लिए सड़क जाम करने की बात भी कही। यह भी पढ़ें- सारठ : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल बताया गया कि विधायक ने मृतक के परिजनों को हिट एंड रन के तहत झारखंड सरकार से ...