हाथरस, फरवरी 15 -- हाथरस, संवाददाता। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर चंदपा थाना क्षेत्र के गांव संटीकरा के निकट एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक आठ वर्षीय बच्चे व किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिनका उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शवों को अपने साथ ले गए। परिवार एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहा था। आगरा के बलकेश्वर निवासी अंकित गोयल पुत्र विशाल गोयल अपने परिवार के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद देर रात को अपने घर लौट रहे थे। तभी आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव संटीकरा के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को निजी अस्पताल में ले जाया। जहां 15 वर्षीय आदित्य उर्फ आदी पुत्र विशाल गोयल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.