लातेहार, मार्च 13 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में तीन अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज किया गया। पहली घटना पांकी मोड़ स्थित टमटम टोला हरिजन मोहल्ला के पास घटी। जहां सड़क किनारे खड़ी एक किशोरी को अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी,जिससे वह घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान बालूमाथ हरिजन मोहल्ला निवासी स्मृति कुमारी के रूप में की गई। दूसरी दुर्घटना बालूमाथ रेलवे साइडिंग के समीप हुई,जहां एक ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक देवचंद भगत घायल हो गए। बताया जाता है कि उक्त वाहन मगध क्षेत्र से कोयला लेकर बालूमाथ रेलवे साइडिंग की ओर आ रहा था। वहीं तीसरी...