शाहजहांपुर, जून 10 -- खुटार। खुटार-पूरनपुर रोड पर कुइयां मोड़ पर ढाबा के सामने मंगलवार रात करीब 9:30 बजे खुटार मार्केट से वापस बाइक से घर लौट रहे गांव मैनिया निवासी केवी सिंह (20) ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में जाकर टकरा गए। टक्कर लगने से केवी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पहचान के बाद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस की मदद से खुटार सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने गंभीर घायल को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, कस्बा पुवायां के गांव बिलसा निवासी प्रमोद कुमार (35) अपनी भाभी गंगा देवी (40) पत्नी स्व: रामदेव, भतीजी सोनी (16) के साथ मंगलवार रात नौ बजे खुटार से घर लौट रहे थे। पुवायां रोड पर चमराबोझी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सभी लोग मामूली चोटिल हो गए। खुटार सीएचसी में ...