फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- कायमगंज, संवाददाता। करीब चार महीने पहले झब्बुपुर क्रासिंग के पास अज्ञात कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।पितौरा गांव निवासी नफरुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 29 नवंबर 2025 की शाम करीब छह बजे अपनी बाइक से झब्बुपुर क्रासिंग से गुजर रहा था। इसी बीच पीछे से आई एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे नफरुद्दीन की जांघ और कलाई की हड्डी टूट गई। साथ ही जीभ भी गंभीर रूप से कट गई। हादसे के बाद घायल को परिजन पहले अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि लंबे समय तक चले इलाज के कारण स्वस्थ होने पर अब मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज...