मुंगेर, अप्रैल 20 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कला एवं सांस्कृतिक जगत के लिए 16 तारीख का दिन बेहद दुखद साबित हुआ, जब एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में जाने-माने कला साधक प्रवीण कुमार झा का असामयिक निधन हो गया। वे मात्र 54 वर्ष के थे। प्रवीण कुमार झा का फिल्म एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से गहरा जुड़ाव था। असरगंज से लेकर सुराय क्षेत्र तक उन्होंने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और क्षेत्रीय कहानियों को फिल्मी परदे तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से क्षेत्र में कला एवं फिल्म निर्माण को नई पहचान मिली। उनके निधन से न केवल उनके परिजन, बल्कि पूरा कला जगत स्तब्ध और मर्माहत है। सरल, सौम्य और सहयोगी स्वभाव के धनी प्रवीण अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाते ...