बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- गुलावठी-सिकंद्राबाद मार्ग पर गांव भटौना के समीप मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। ऑटो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत में 23 वर्षीय युवक देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान मेरठ मेडिकल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ​जानकारी के अनुसार, गुलावठी के मोहल्ला भीमनगर निवासी देवेंद्र नोएडा परीचौक स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। मंगलवार रात वह ड्यूटी खत्म कर ऑटो से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही ऑटो भटौना गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में कोहराम ​हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और देवेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर प...