औरंगाबाद, फरवरी 12 -- जिले के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के नबीनगर-बरुण मुख्य पथ पर मेह के समीप सड़क पार कर रहे साइकिल सवार मजदूर को अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सदुरी कर्मा गांव निवासी 45 वर्षीय संजय लाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार संजय लाल एनटीपीसी अंकोरहा में मेहनत-मजदूरी का काम करते थे। बुधवार की देर शाम वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मेह के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की क...