बदायूं, मई 19 -- कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित मुजरिया चौराहे के पास सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों को बिल्सी सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। नगर के मोहल्ला नंबर पांच निवासी ओमेंद्र कुमार ने बताया कि वह सोमवार को अपने परिवार के साथ कछला गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। दोपहर बाद पूरा परिवार ऑटो से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान मुजरिया चौराहे के पास सामने से तेज गति में आ रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार ओमेंद्र, नीतू, जितेंद्र, आर्यन, रीता और गुड़िया घायल हो गये। यह भी पढ़ें- शाहबाद में बाइक और ऑटो की भिड़ंत, सात लोग घायल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत में दंपत्ति और दो बच्चे घायल यह भी पढ़ें- वर्ष...