सिमडेगा, जून 20 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लसिया में सड़क हादसे में सुंदरपुर निवासी बलदेव बड़ाईक नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शनिवार की है। बताया गया कि सिमडेगा शहरी क्षेत्र निवासी के सुंदरपुर निवासी बलदेव बड़ाईक बाइक से लसिया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी। - यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में बीपीएससी शिक्षक की हुई मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...