सिमडेगा, जून 29 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। बांसजोर ओपी क्षेत्र के जामडीह के पास सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना सोमवार के सुबह की है। बताया गया कि अंबा टोली निवासी गोविंद बड़ाइक नामक वृद्ध सुबह किसी काम से जामडीह के तरफ जा रहे थे। इसी क्रम में अज्ञात वाहन उन्हें धक्का मारकर फरार हो गया। घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। वहीं पुलिस मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...