एटा, अप्रैल 3 -- अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना सकीट के गांव कवार निवासी शैलेन्द्र (30) पुत्र रामेश्वर सिंह चार दिन पहले किसी काम से शहर आए थे। देर शाम बाइक से गांव लौट रहे थे। शिकोहाबाद रोड गांव गंगनपुर के पास पहुंचे। वहीं पर वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइकसवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घायल को परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार चल रहा था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.