फरीदाबाद, जून 1 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी गुरुग्राम में रविवार को सड़क हादसों में दो जान चली गई। सोहना रोड और घामडौज टोल के पास हुए सड़क हादसों में एक पिज्जा हट कर्मचारी और एक महिला सुरक्षाकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामलों में भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा मूल रूप से नूंह जिले के इंडरी गांव निवासी 26 वर्षीय राजवीर बघेल ने पुलिस को दी शिकायत में बतया कि गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित एम3एम अर्बाना मॉल के पिज्जा हट आउटलेट में कैशियर के पद पर तैनात था। 31 मई की रात करीब डेढ़ बजे वह अपने पड़ोसी संजय के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर के लिए निकला था। बाइक राजवीर खुद चला रहा था। रात करीब 2:15 बजे जैसे ही वे घामडौज टोल पार कर आगे बढ़े, सड़क के बीचो-बीच बिना किसी पार्किंग लाइट, से...